महंत रविंद्र नाथ बावा का श्रद्धांजलि समारोह कल
हांसी | मंदिरश्री लक्ष्मण चौतरा के महंत रविंद्र नाथ बावा के निमित उनकी 17वीं पर मंदिर में 14 फरवरी को श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रद्धांजलि समारोह में टिकना सती भाई साईं दास आश्रम कलानौर से स्वामी रामसुखदास महाराज, श्री कृष्ण कृपा धाम वृंदावन से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हिसार से स्वामी माधवानंद जी कई संत महात्मा पहुंचेंगे। समारोह में सुबह हवन किया जाएगा दोपहर को 1 से 3 बजे तक सत्संग एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। महंत रविंद्र नाथ बावा ने 29 जनवरी को दिल्ली में उपचार के दौरान चोला त्याग दिया था।