सीपीएस विर्क के सामने रखीं जनसमस्याएं
हांसी | मुख्यसंसदीय सचिव सरदार बक्शीश सिंह विर्क के समक्ष शहर के लोगों ने अव्यवस्थाओं की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हो रही है, जहां पानी आता है वो पीने लायक नहीं होता। इस बारे में कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद विर्क ने टेलीफोन कर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को तलब किया। अभियंता ने कई तरह की मजबूरियां गिनाईं और कुछ योजनाओं को स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। विर्क हिसार में मुख्य संसदीय सचिव डाॅ. कमल गुप्ता के यहां विवाह समारोह में शामिल होने के बाद गुरुवार रात को शहर पहुंचे थे। रेस्ट हाउस में सरदार साहिब सिंह ने उन्हें शहर की बदहाल सीवर व्यवस्था की जानकारी दी। कुक्कू सरदार ने पेयजल किल्लत का मामला रखा। इस मौके पर पार्टी नेता जगदीश भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे।