पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ऑटो मार्केट में दुकानें अलॉट की मांग को लेकर वित्त मंत्री अभिमन्यु से मिले

ऑटो मार्केट में दुकानें अलॉट की मांग को लेकर वित्त मंत्री अभिमन्यु से मिले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | हरियाणाएग्रीकल्चर मशीनरी मेनुफेक्चरिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रविंद लोहान के नेतृत्व में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से हिसार विश्राम गृह में नव निर्माणाधीन ऑटो मार्केट में मिस्त्रियों को दुकानेंं अलॉट करवाने के सिलसिले में मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान कैप्टन अभिमन्यु के समक्ष मिस्त्रियों ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने दुकानें अलॉट करवाने के बारे में सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है लेकिन इसके बावजूद अधिकारी इस कार्रवाई को सिरे चढ़ाने में रूचि नहीं ले रहे। इस दौरान कैप्टन अभिमन्यु ने मिस्त्रियों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में रूचि लेकर अधिकारियों से मुलाकात कर शीघ्र ही दुकाने अलॉट करवाने का कार्य करेंगे।

खबरें और भी हैं...