मीरकां के खिलाड़ियों ने जीते पदक
हिसार | तक्षशिलाविद्यापीठ मीरकां के विद्यार्थियों ने 21वीं एशियन एंड इंटरनेशनल वर्ल्ड कराटे फैडरेशन ऑफ इंडिया कप कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। कराटे कोच आर्य नवीन ने बताया कि मुंबई में कराटे में ज्योति उमेश ने गोल्ड मेडल, रिया ने रजत पदक पूजा ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर प्राचार्य रोहताश आर्य, सरपंच डाॅ. धर्मबीर मौजूद रहे।