पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ट्रेनें प्रभावित हुईं तो यात्रियों का टिकट लौटाने को लेकर हंगामा

ट्रेनें प्रभावित हुईं तो यात्रियों का टिकट लौटाने को लेकर हंगामा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | मय्यड़में रेलवे ट्रैक रोके जाने का असर हिसार से जाने-आने वाली ट्रेनों और माल गाड़ियों पर भी पड़ा। कई ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन पर देर शाम तक खड़ी रहीं। ऐसे में परेशान सैकड़ों यात्रियों ने टिकट लौटाना शुरू किया तो काउंटरों पर इनकार किया गया। ऐसे में यात्री नाराज हो गए। यात्रियों ने टिकट रिजर्वेशन काउंटरों के अलावा सीबीएस कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया। यात्रियों की नाराजगी इस बात पर थी कि रेलगाड़ियां आंदोलन के कारण रद्द की गई हैं, जबकि टिकट वापसी पर कटौती क्यों की जा रही है। ऐसे ही गाड़ियां प्रभावित हुईं तो कई यात्रियों को टिकट भी नहीं दी गईं।

लखनऊ जाने के लिए गोरखधाम एक्सप्रेस के चलने का इंतजार कर रहीं आशा कहती हैं कि हमें शादी समारोह में शामिल होना था। घर जाने की जल्दी के साथ ही दिल्ली से ट्रेन भी चेंज करनी थी, लेकिन वक्त पर नहीं पहुंचे तो दूसरी ट्रेन भी छूट जाएगी। वहीं हिसार से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई।

टिकट से पैसे काटे तो जताया रोष

{केस तीन : उकलानाके सुभाष रानियां के राजू टिकट पाने के लिए करीब आधे घंटे तक कतार में लगे रहे। जब बारी आई तो कहा कि गया कि यह तो टिकट लौटाने वालों की कतार लगी और टिकट ही नहीं दिए।

{केस दो : राजेंद्रने बठिंडा जाने के लिए परिजनों के साथ कुल सात टिकट 270 रुपये में खरीदे थे। काउंटर पर पहुंचे तो सिर्फ इन्हें टिकट लौटाने पर 30 रुपये ही दिए इन्होंने विरोध जताया।

{केस एक : रामबहादुरने यूपी के फर्रुखाबाद जाने के लिए टिकट 175 रुपये में खरीदी। जब टिकट लौटाई तो 30 रुपये की कटौती कर ली। उनका कहना था कि गाड़ी रद्द हुई तो इसमें हमारी क्या गलती है।

खबरें और भी हैं...