जीजेयू में बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, 250 खिलाड़ी ले रहे भाग
बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्य अतिथि प्रो. तुरान।
हिसार | गुरुजंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में यूथ बैडमिंटन क्लब की ओर से तीन दिवसीय ओपन सिटी बेडमिंटन कप का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो एमएस तुरान मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे।
खेल निदेशक डॉ. शशि भूषण लूथरा ने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए प्रदेश के 250 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। टूर्नामेंट में अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 ओपन और मास्टर खिलाड़ियों की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इस मौके पर नरेश मलिक, राम निवास, नवनीत सक्सेना, अमित, तुषार, अंकित, दीपक गर्वित लूथरा आदि उपस्थित थे।