पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • दक्षिण एशियाई खेलों में हिसार की शिल्पी ने जीता गोल्ड मेडल

दक्षिण एशियाई खेलों में हिसार की शिल्पी ने जीता गोल्ड मेडल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांगलादेश की पहलवान को 20 सेकंड में हराया

हिसार | गुवाहटीमें शनिवार को संपन्न हुए दक्षिण एशियाई खेलों में हिसार की बेटी शिल्पी श्योराण ने स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए हिसार का नाम रोशन किया है। शिल्पी ने इस प्रतियोगिता में 63 किग्रा भारवर्ग में खेलते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की। फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की फरजाना को मात्र 20 सेकंड में चित्त करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

मूल रूप से गांव कंवारी निवासी सुभाष श्योराण की बेटी शिल्पी इससे पहले भी विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। राजकीय कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर शिल्पी श्योराण ने अपने खेल कॅरिअर की शुरुआत 2005 में की थी।

गोल्ड मेडल विजेता शिल्पी श्योराण।

खबरें और भी हैं...