पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जिले के 78 गांवों में बनेंगी व्यायामशालाएं

जिले के 78 गांवों में बनेंगी व्यायामशालाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवोंमें युवाओं के लिए व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। हिसार में पंचायती राज विभाग 78 व्यायामशालाएं बनवाएगा। जिन गांवों में पहले चरण में निर्माण नहीं हो सकेगा, वहां अगले चरणों में काम होगा। फिलहाल दो एकड़ में बनने वाली प्रत्येक व्यायामशाला पर 29-29 लाख रुपये खर्च होंगे। ऐसे में पंचायती राज विभाग ने एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है।

हिसार में नई जमीन (ओपन जमीन) में 55 गांवों में व्यायामशालाएं बनाने का प्रस्ताव है। वहीं 23 ऐसे गांव हैं जहां पहले से स्टेडियम हैं, वहां स्टेडियम की जमीन पर ही व्यायामशालाएं बनेंगी। निर्माण कराने के लिए डीसी डाॅ.चंद्रशेखर खरे प्रत्येक ब्लॉक पर कमेटी का गठन भी कर चुके हैं। यह कमेटियां जिन गांवों में जमीन नहीं हैं, वहां जमीन तलाशने में सहयोग करेंगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रत्येक व्यायामशाला में एक पार्क का निर्माण होगा। व्यायाम-कसरत करने के अलावा युवाओं को मेडिटेशन (ध्यान) के लिए अलग से प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। व्यायामशाला के चारों तरफ बाउंड्री के साथ ही बिजली, पानी, शौचालयों के संसाधन भी मुहैया होंगे।

स्टेडियम वाले गांवों में जमीन नहीं लेनी होगी

यदिगांव में स्टेडियम पहले हैं तो पंचायती राज विभाग जमीन की तलाश नहीं करेगा। स्टेडियम की जमीन में ही व्यायामशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। जिन गांवों में स्टेडियम ही नहीं हैं, वहां दो एकड़ जमीन पंचायत को देनी होगी। ऐसे में पंचायत की जमीन पर व्यायामशाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव के लोगों में व्यायाम के प्रति रुझान बढ़ेगा। नियमित अभ्यास करने की व्यवस्था होने के बाद लोग जागरूक होंगे। साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा।

आगे क्या : प्रदेशमें कुल 1101 बनेंगी व्यायामशालाएं

हिसारमें 78 तो पूरे प्रदेश में 1101 व्यायामशालाओं का निर्माण पंचायती राज विभाग कराएगा। प्रत्येक जिले में पहले चरण के लिए सरकार ने टारगेट फिक्स कर दिया है। हिसार में व्यायामशालाओं के निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई है। जहां जमीन मुहैया है, वहां अगले माह कोशिश है कि कार्य शुरू करा दिया जाए।

ब्लॉक स्तर पर कमेटी करेगी सहयाेग

^जिनगांवों में स्टेडियम हैं, वहां व्यायामशालाएं बनाने के लिए एस्टीमेट फाइनल जल्द ही कर लिए जाएंगे। जहां हमें दो एकड़ जमीन तलाश कर व्यायामशाला का निर्माण कराना है, वहां के लिए प्रत्येक ब्लॉक की तरफ से गठित कमेटी सहयोगी करेगी।\\\'\\\' कुलबीरसिंह करवाल, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग।

पहले फेज में 55 ओपन स्थानों पर तो 23 गांवों के स्टेडियमों के लिए योजना

खबरें और भी हैं...