एनएचएआई के मेंबर ने तीन प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण
हिसार | एनएचएआई(नेशलन हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के सदस्य सतीश चंद्रा ने रविवार को तीन प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने हिसार-रोहतक, हिसार से फतेहाबाद और फतेहाबाद से डबवाली तक के प्रोजेक्ट की स्थिति भी मौके पर पहुंचकर देखी। अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ उन्होंने तीनों ही प्रोजेक्ट पर पहुंचकर स्थिति जानी। इस दौरान एनएचएआई हिसार के मैनेजर रमेश कुमार वर्मा के अलावा हिसार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके राठी, रोहतक के मैनेजर आनंद दहिया, मैनेजर रोहतक रोहतक के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदि मौजूद रहे।