बहबलपुर में एटीएम तोड़ने आए लुटेरे चौकीदार ने ललकारा तो भाग गए
भास्कर न्यूज | हिसार/बरवाला
कैशसे भरे एटीएम अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन चुके हैं। कई जगहों पर एटीएम पर कोई गार्ड है और सुरक्षा। सेक्टर 16-17 में हुई एटीएम उखाड़ने एवं सीसवाल में एटीएम तोड़ने की वारदात की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अभी उलझी हुई है। शनिवार रात को बहबलपुर गांव में एसबीआई की एटीएम फिर लुटेरों के टारगेट पर गया। ये अलग बात है कि गांव के चौकीदार की सतर्कता से लुटेरों के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। चौकीदार को आता देखकर एटीएम के पास पहुंचे दो-तीन लोगों को उलटे पांव भागने पर मजबूर होना पड़ा। यह वाकया रात्रि करीब 2 से तीन बजे के बीच का है। गांव बहबलपुर में एसबीआई की शाखा है। बैंक ने गांव में एटीएम भी लगा रखा है। बैंक कोई गार्ड तैनात नहीं है। गांव के चौकीदार महावीर पर गांव में गश्त और बैंक की देखरेख का जिम्मा है। रात्रि को तीन लोग बैंक के एटीएम के पास देखे गए। लेकिन इत्तफाक से चौकीदार महावीर सीटी बजाता हुआ और ललकारता हुआ पहुंच गया। चौकीदार को शक हुआ कहीं कोई वारदात की फिराक में तो नहीं थे। चौकीदार को नजदीक आते देखकर तीनों लोग भाग खड़े हुए थे। चौकीदार ने सुबह ग्रामीणों और बैंक अधिकारियों को अवगत कराया।
रैकीके इरादे से तो नहीं आए अपराधी
एटीएमऔर बैंक पर कोई गार्ड तैनात नहीं है। कहीं अपराधी इस एटीएम और बैंक की रेकी करने के इरादे से तो नहीं आए। हालांकि बैंक और एटीएम की केबिन पर कोई वारदात नहीं हुई इसलिए बैंक प्रशासन ने कोई शिकायत करने की भी जरूरत नहीं समझी।
^बैंक ने कोई गार्ड नहीं रखा है। गांव के चौकीदार से रात्रि में बैंक और एटीएम देखने के लिए कह रखा है। इसलिए चौकीदार ही गश्त के दौरान रात्रि में दो तीन बार वाच करता है। एटीएम पर कोई वारदात या उसका प्रयास नहीं हुआ, इसलिए पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।\\\'\\\' सुमितबंसल, एसबीआई, बहबलपुर।