पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला समिति ने फूंका जवाहर यादव का पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनवादीमहिला समिति ने जेएनयू में चल रहे आंदोलन, छात्र नेता कन्हैया की गिरफ्तारी और लड़कियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ हरियाणा के हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन सीएम के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव का पुतला फूंका। समिति ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किए जाने की मांग की है। समिति की नेता जगमती सांगवान ने कहा कि जेएनयू ने देश को अनेक वैज्ञानिक और लीडरशिप दी। सरकार प्रायोजित षडयंत्र के तहत अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए एबीवीपी द्वारा आंदोलन किया गया और फिर छात्र नेता कन्हैया की गिरफ्तारी की गई।

इस मौके पर राज्य सचिव राजकुमारी दहिया, राज्य अध्यक्ष शकुंतला जाखड़, जिला अध्यक्ष निर्मला, जिला सचिव सरोज सैनी, कोषाध्यक्ष शीलावती, बिमला चौधरी, संतोष श्योकंद रेखा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...