पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भिवानी रोहिल्ला को मिले विशेष पैकेज : रेनुका

भिवानी रोहिल्ला को मिले विशेष पैकेज : रेनुका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतचुनाव में पंच, सरपंच एवं ब्लॉक समिति सदस्यों सहित सर्वसम्मति से पूरी महिला पंचायत चुनने वाले गांव भिवानी रोहिल्ला के ग्रामीण बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने आपसी भाईचारे से महिलाओं के सम्मान में ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह बात हजकां विधायक रेनुका बिश्नोई ने भिवानी रोहिल्ला की नवनिर्वाचित सरपंच एवं 12 महिला पंचों को बधाई देते हुए कही। रेणुका बिश्नोई ने कहा कि भिवानी रोहिल्ला गांव ने प्रदेश ही बल्कि पूरे देश के सामने मिसाल कायम की है। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मांग की कि महिला शक्ति का ऐतिहासिक सम्मान करने वाले गांव भिवानी रोहिल्ला को विशेष पैकेज दिया जाए।

सरकार वैसे तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे दे रही है, परंतु धरातल में बेटियों, महिलाओं की रक्षा एवं सम्मान के लिए कुछ नहीं कर रही। भिवानी रोहिल्ला जैसे गांव को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि अन्य क्षेत्रों को भी प्रेरणा मिल सके। इस दौरान हजकां जिला प्रधान रणधीर सिंह पनिहार, र| सिंह फोगाट, जयवीर गिल, पूर्व सरपंच जिले सिंह, ढोलीराम, कप्तान सिंह, टेकचंद, संजय श्योराण, शमशेर सिंह, बलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

भिवानी रोहिल्ला में महिला सरपंच पंचों से मिलती हुई विधायक रेणुका बिश्नोई।

खबरें और भी हैं...