पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • किसान गुणवत्ता वाले कृषि यंत्र ही खरीदें : डॉ. नरवाल

किसान गुणवत्ता वाले कृषि यंत्र ही खरीदें : डॉ. नरवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानकृषि उपकरणों की पूरी जांच परख करके सही गुणवत्ता वाले कृषि उपकरण केवल रजिस्टर्ड डीलरों से ही खरीदें और उनके पक्के बिल लेना सुनिश्चित करें। यह बात बुधवार को जिला सांख्यिकी अधिकारी डाॅ. राजकुमार नरवाल ने कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के बारे निकाले गए ड्रा में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान वही कृषि यंत्र खरीदे जो उसकी खेती क्षमता के अनुरूप हों। किसानों को रासायनिक दवाइयों खादों के अंधाधुंध प्रयोग से बचने के बारे भी जानकारी दी गई। सहायक कृषि अभियंता जगमेंदर सिंह नैन ने किसानों को बताया कि कृषि विभाग द्वारा बेरोजगार किसानों को इम्प्लीमेंट बैंक ग्रुप के माध्यम से भी सब्सिडी प्रदान की जाती है। बुधवार को 6 प्रकार के कृषि यंत्रों का चयन लाटरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के पीओ प्रदीप मलिक, कृषि विभाग के सहायक कृषि अभियंता कृष्ण कुमार, राज सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।

कृषि यंत्रों के लिए ड्रा निकालते किसान।

खबरें और भी हैं...