स्वयंसेवकों ने निकाली रैली
हिसार | राष्ट्रीयसेवा योजना के तहत कुतुबपुर गांव के स्कूल में स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया गांव में रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने कृषि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अध्यक्ष डॉ. भगत सिंह की देखरेख में श्रमदान किया। इसके साथ महिलाओं को अाचार, मुरब्बा आदि बनाने की ट्रेनिंग दी गई। यह प्रशिक्षण डॉ. रेखा डॉ. वर्षा ने दिया। स्वयंसेवकों द्वारा निकाली गई रैली को गांव के सरपंच प्रवीण स्कूल के मुख्याध्यापक कृष्ण यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में लड़की लड़कियों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न लोगों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया।