पूर्व सीएम चौटाला पहुंचे हिसार, अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर कुछ देर रुके
हिसार | लंबेसमय के बाद इनेलो प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला बुधवार की रात हिसार पहुंचे। वह दिल्ली से सिरसा जाते हुए करीब पंद्रह मिनट के लिए अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर रुके। पार्टी ने उनके पहुंचने की सूचना को गुप्त रखा। इसके बावजूद कई नेता-कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उनसे सेहत के बारे में पूछा। पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा। तीन-चार मिनट तक कार्यकर्ताओं के बीच रहने के बाद चौटाला अपने कमरे में चले गए। इसके बाद वह फतेहाबाद होते हुए देर रात सिरसा पहुंच गए। इस दौरान अगर किसी ने चौटाला की तस्वीर लेनी चाही तो उसे नेताओं ने रोक दिया।