पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जाट कॉलेज के एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति पर लघु नाटिका का मंचन

जाट कॉलेज के एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति पर लघु नाटिका का मंचन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गंगवामें सीआरएम जाट कॉलेज के एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत अलसुबह योग प्रशिक्षक मुकेश के निर्देशन में योग एवं प्राणायाम सत्र से हुई। कॉलेज के एनएसएस प्रभारी डॉ. राजपाल ने बताया कि शिविर में रेडक्राॅस सोसायटी के सलाहकार डॉ. सत्यनारायण ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में स्वयं सेवकों को जानकारी दी। सद्भावना प्रचार मंच (जींद) से डॉ. दीपक गोयल ने “युवा जागृति एवं नशा मुक्ति पर सेमिनार आयोजित किया। उन्होंने नशे की हानियों और शराब से बचने की जानकारी दी। एनएसएस प्रभारी डॉ. कपेंद्र हर्षलेखा ने बताया कि शाम के सत्र में जिला लोक संपर्क कार्यालय से आई टीम ने ने लघुनाटिका के माध्यम से ग्रामवासियों स्वयंसेवकों को नशामुक्ति अन्य सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम का आयोजन गांव के मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में सरपंच हवा सिंह अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...