पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जीजेयू के प्रो. टंकेश्वर को एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड

जीजेयू के प्रो. टंकेश्वर को एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजेयूके कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को अमेटी एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। प्रो. टंकेश्वर कुमार को यह पुरस्कार अमेटी विश्वविद्यालय नोएडा में हुए 16वें इंटरनेशनल बिजनेस हॉरीजन में दिया गया। उनके सम्मान पत्र में अमेटी विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि प्रसिद्ध शिक्षक एवं वैज्ञानिक प्रो. टंकेश्वर कुमार का शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अहम योगदान हैं। वे ज्ञान के प्रसार में भी लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके अनेक शोध पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्‍ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। प्रो. टंकेश्वर कुमार प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, संपादकीय मंडलों तथा समितियों महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित भी कर रहे हैं। शिक्षा शोध के क्षेत्र में कई मापदंड स्थापित कर चुके प्रो. टंकेश्वर वास्तव में अनुकरणीय व्यक्तित्व हैं। यह पुरस्कार उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया है। प्रो. टंकेश्वर कुमार यूजीसी के पहले नेशनल प्रोफेसर हैं। उनके अतिरिक्त यह समान आईआईएफटी के कुलपति डाॅ. सुरजीत मितरा, केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड के कुलपति डाॅ. जेएल कौल तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम असलम को भी दिया गया है।

शिक्षा शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने पर किया गया सम्मानित

अमेटी विश्वविद्यालय नोएडा में हुए 16वें इंटरनेशनल बिजनेस हॉरीजन में अमेटी एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त करते जीजेयू के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार।

खबरें और भी हैं...