महाबीर स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती मुकाबले रहे रोमांचक
रोमांचक मुकाबलों को देखकर उत्साह से भरे दर्शक।
हिसार। महाबीरस्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय महिला पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए प्रतिभा का परिचय दिया। महिला कुश्ती मुकाबले और भी रोचक रहे। खेल के दौरान प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए काेच की ओर से प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मुकाबलों को देखकर सभी दर्शक भी रोमांच से भरे थे।