पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 31 मार्च तक शिक्षकों के तबादलों पर विभाग ने रोक लगाई

31 मार्च तक शिक्षकों के तबादलों पर विभाग ने रोक लगाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों के शिक्षकों के रूटीन में होने वाले तबादलों पर शिक्षा विभाग मुख्यालय पंचकूला की ओर से रोक लगा दी गई है। अब 31 मार्च तक तबादलों पर रोक है। सभी जिला अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश 10 फरवरी को पत्र के माध्यम से भेजे गए हैं। पत्र में तबादलों पर रोक लगाने का कारण आगामी परीक्षाओं के होने को बताया है।

हालमें आया परीक्षा परिणाम खराब था

स्थानांतरणहोने से नए टीचरों की नियुक्ति होने से बच्चों की पढा़ई पर असर पड़ता है। ऐसे में स्थानांतरण संबंधित काेई भी मामला सामने लाने से मना किया गया है। गौरतलब है हाल में ही आया दसवीं और बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम खराब रहा था। इसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए सरकार ने कई नए बदलाव किए हैं।

{परीक्षाएं नजदीक आने के कारण शिक्षा विभाग का फैसला

खबरें और भी हैं...