जनवरी में मलेरिया के दो रोगी मिले
हिसार | जनवरीमहीने के दौरान 12157 केस बुखार के आए। रक्त जांच बाद 2 केसों में मलेरिया होने की पुष्टि हुई। यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को विभाग जागरूक कर रहा है। मलेरिया मच्छर को फैलने से रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र में पानी को एकत्रित होने दें।