सड़क धंसने पर लोगों ने किया विरोध
हिसार | कुछमाह पहले सीमेंट की ईंटों से बनी सड़क धंसने पर लाेगों ने विरोध जताया है। मुलतानी चौक से जहाज पुल तक सड़क का निर्माण कुछ माह पहले हुआ था। स्थानीय निवासी महेश ने कहा कि सड़क धंस गई है। इससे वाहनों के निकलने में दिक्कत हो रही है। दूसरी ओर, सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदार संदीप कुमार कहते हैं कि सड़क के निर्माण के बाद किसी ने सीवरेज का कनेक्शन कराया, वहीं से सड़क धंस गई। साथ ही कहा कि उस स्थान पर सड़क को दुरुस्त करा देंगे।