पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हिसार से चंडीगढ़ डेमू ट्रेन चलाई जाए : दुष्यंत

हिसार से चंडीगढ़ डेमू ट्रेन चलाई जाए : दुष्यंत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली/हिसार

हिसारसे चंडीगढ़ डेमू ट्रेन कुरुक्षेत्र के लिए रेलगाड़ी चलाने सहित अन्य मुद्दे सांसद दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को उत्तरी रेलवे के अधिकारियों के समक्ष बैठक में रखी। सांसद दुष्यंत चौटाला की यह बैठक नई दिल्ली स्थित रेलवे मुख्यालय में हुई। बैठक में हिसार से हरिद्वार के बीच ट्रेन चलाने के अलावा उकलाना बरवाला में अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस विवेक एक्सप्रेस का ठहराव उकलाना बरवाला में करने की मांग प्रमुखता से की गई।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने बैठक में कहा कि हिसार से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ तक जाने के लिए रेलमार्ग से सीधा कोई संपर्क नहीं है जबकि हरियाणा का उच्च न्यायालय भी चंडीगढ़ में है। उन्होंने कहा कि हिसार से करुक्षेत्र को जाखल, नरवाना के माध्यम से जोड़ा जाए। बैठक में अवध आसाम एक्सप्रेस को जींद से हिसार होते हुए चलाने का प्रस्ताव रखा, ताकि हिसार के लोगों को दिल्ली बीकानेर के लिए अतिरिक्त ट्रेन मिल सके। सादुलपुर-लुधियाना गाड़ी का हिसार से चलने का समय पुराने समय 7 बजे करने की मांग रखी, जिससे कि दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़े। उन्होंने उकलाना, बरवाला रायुपर के प्लेटफार्म ऊंचे बनाने, उकलाना रेलवे स्टेशन पर अंडरब्रिज बनाने रायपुर स्टेशन को हिसार जंक्शन का हिस्सा मानते हुए विशेष सुविधा देने और बुगाना स्टेशन को पुन: शुरू करने मांग बैठक भी रखी।

नई दिल्ली स्थित रेलवे मुख्यालय में हुई बैठक, हिसार से हरिद्वार के बीच चले ट्रेन

खबरें और भी हैं...