नौजवान सभा 11 फरवरी को होने वाले किसानों के प्रदर्शन का करेगी समर्थन
हिसार | जनवादीनौजवान सभा किसानों की ओर से 11 फरवरी को दिए जाने वाले धरने का समर्थन करेगी। यहां जारी बयान में सभा के जिला सचिव मुकेश दुर्जनपुर ने बताया कि आज किसान मजदूरों तथा युवाओं के समाने अपनी मजबूत एकता बनाकर संघर्ष करने के अलावा कोई चारा नहीं है। मुकेश ने बताया कि हिसार में लगातार पिछली तीन फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और मंडी में पूरा भाव मिलने के कारण किसान कर्ज के जाल में फंस चुका है। किसानों के बच्चे बेरोजगार होकर घूम रहे हैं।