कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 13 को
हिसार | आजादप्रीमियर लीग (एपीएल) की ओर 13 फरवरी को कबड्डी चैंपियनशिप के ट्रायल लिए जाएंगे। एपीएल के अध्यक्ष आजाद कुलेरी और संचालक रमेश यादव ने बताया कि ट्रायल गांव कुलेरी के जियालाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में लिए जाएंगे। सुबह 9 बजे शुरू होने वाले ट्रायल में 58 और 65 किलोग्राम भार वर्ग की टीमें हिस्सा ले सकेंगी। ट्रायल के बाद चयनित टीमों के लिए अगले माह प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।