पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • फ्री वाई फाई सुविधा वाला पहला गांव बनेगा जुगलान

फ्री वाई-फाई सुविधा वाला पहला गांव बनेगा जुगलान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गांवजुगलान के लोगों को जल्द ही वाई-फाई की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। इसके लिए तकनीकी रूप से औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जुगलान हरियाणा का पहला गांव होगा जहां वाई-फाई की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। इंटरनेट के इस जमाने में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा देने के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला ने यह कदम उठाया है और उन्होंने सांसद निधि कोष से करीब साढ़े सात लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। जुगलान में वाई-फाई के उपकरण लगाने और इंटरनेट कनेक्शन देने की जिम्मेदारी बीएसएनएल की होगी। बीएसएनएल ने इस योजना के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी ले ली है। इससे पूर्व गांव में इंटरनेट यूजर्स को लेकर एक निजी कंपनी की ओर से सर्वे करवाया गया था।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने जारी की ग्रांट

खबरें और भी हैं...