रोहतक की युवती के साथ हुई घटना पर हिंदू महासभा में रोष
रोहतककी एक युवती के साथ हुई घटना पर हिंदू महासभा ने आक्रोश जाहिर किया है। बुधवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में महासभा के कार्यकारी प्रधान धर्मपाल सिंह सिवाच ने कहा कि पीड़ित युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। युवती को न्याय दिलाने के लिए महासभा संघर्ष करेगी। उन्होंने युवती को गोद लिया है। इस दौरान पीड़ित युवती भी मौजूद थी। हिंदू महासभा के धर्मपाल सिंह सिवाच ने कहा कि आर्यनगर रोहतक निवासी एक युवक ने जबरन युवती का अपहरण कर घर में बंधक बनाकर पिस्तौल की नोक पर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उर्दू में लिखे कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए। इसे निकाह की संज्ञा दे दी। जबकि युवती ने शादी की बात से इनकार किया है। आरोपित डरा धमका कर उसका शोषण करता रहा। जिससे वो अब गर्भवती है। शिकायत के बाद भी रोहतक पुलिस ने रेप के बजाय दहेज का मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से क्यों कतरा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस घटना के मुताबिक मामला दर्ज करे। अन्यथा महासभा आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज, संगठन मंत्री दलजीत सिहाग, प्रदेश प्रचार मंत्री भीम सिंह श्योराण, हांसी के प्रधान सुरेश उर्फ काका, जिला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रधान भक्त विक्की सिकंदर आदि भी मौजूद थे। सिवाच ने कहा कि इस मामले को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली में हिंदू महासभा के भवन में हिंदू संगठनों की एक बैठक बुलाई गई है, जिसको हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक संबोधित करेंगे।
पीड़ितयुवती ने पुलिस पर लगाए आरोप
युवतीने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरी कोई शादी हुई ही नहीं, जबकि पुलिस वालों ने दहेज का मुकदमा दर्ज किया है। मुझे बंधक बनाकर शारीरिक यातनाएं दी गईं, दुष्कर्म की वारदात हुई। उसका आरोप है कि महिला सैल रोहतक मुझ पर दबाव बना रही है कि आरोपित के साथ रहना होगा। पुलिस आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज क्यों नहीं कर रही है।
महासभा के प्रधान सिवाच बोले- पुलिस आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करे
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हिंंदू महासभा के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष।