डॉ. चंद्रशेखर हरियाणा साहित्य अकादमी के सदस्य मनोनीत
हिसार | प्रदेशसरकार द्वारा हिसार के लेखक एवं साहित्यकार डॉ. चंद्रशेखर को हरियाणा साहित्य अकादमी का सदस्य मनोनीत किया गया है। अपनी नियुक्ति पर पीएलए हिसार निवासी डॉ. चंद्रशेखर ने भास्कर को बताया कि उनके लिए यह सरप्राइज है। डॉ. चंद्रशेख्रर की एक दर्जन से ज्यादा किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। सामाजिक सरोकारों से संबंद्ध उनकी प्रमुख साहित्यिक किताबों में गऊ महिमा नेत्रदान चालीसा, रक्तदान चालीसा, जल चालीसा, शाकाहार चालीसा आदि शामिल हैं। गऊ महिमा पुस्तक अब तक डेढ़ लाख प्रतियां बंट चुकी हैं तथा इसके 27 बार पुनप्रकाशित की गई। सभी विषयों पर लिखी पुस्तक लगभग 15 से 20 लाख प्रतियां बंट चुकी हैं। ये प्रतियां निशुल्क वितरित की गई हैं। उनकी 2 किताबें साहित्य अकादमी द्वारा भी प्रकाशित की गई है। स्पीच थैरेपी से जुड़े डॉ. चंद्रशेखर का शौक है कि जितने भी सामाजिक सरोकार हैं , उन सब पर लोग पढ़े और जाने। डॉ. चंद्रशेखर कई सामाजिक साहित्यक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह उद्देश्य है कि वह साहित्य अकादमी से जुड़कर साहित्य को आगे ले जाने के लिए काम करें।
डॉ. चंद्रशेखर।