कैंसर से पीड़ित हेड कांस्टेबल की हृदयाघात से मौत
हिसार | कैंसरसे पीड़ित हेड कांस्टेबल रामप्रकाश की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस द्वारा मातमी ध्वनि बजाकर हेड कांस्टेबल को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। बाद में शव को पुलिस ने हेड कांस्टेबल के गांव रतेरा भिवानी भिजवाया। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। वह थाना सदर की कैंट चौकी में कार्यरत थे। काफी समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। उनके निधन पर एसपी अश्विन शेणवी ने शोक प्रकट किया है।