यात्री बढ़े तो रोडवेज ने 3 रूट पर बढ़ाईं सात बसें
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर रेलवे के रूट बदलने से रोडवेज बसों में यात्रियों की तादाद बढ़ी है। रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत के लिए दिल्ली, सिरसा और चंडीगढ़ रूट पर सात बसें अतिरिक्त तौर पर बढ़ा दी हैं। रोडवेज के अधिकारी रूटीन के यात्रियों में करीब 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी बता रहे हैं। ऐसे में दिल्ली और सिरसा के रूट पर तीन-तीन बसें तो चंडीगढ़ के लिए एक बस बढ़ाई गई है। जरूरत के मुताबिक रोडवेज बाकी प्रबंधों की भी तैयारी में है।
तीन वाहनों के चालान
जीएम रामकुमार और टीएम राजकुमार श्योकंद ने शनिवार को टीम के साथ बरवाला रूट चेक किया। टीएम श्योकंद के मुताबिक, इस रूट पर पांच अवैध वाहन सवारियों को बैठाते हुए पकड़े गए। तीन वाहनों के चालान काटे तो दो वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। जिन वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है, उनके दस्तावेज ही नहीं थे। यह कार्रवाई फिलहाल रूटीन में चलती रहेगी। टीएम का तो दावा यह भी है कि यात्रियों के साथ ही राजस्व में भी मुनाफा हुआ है।