उम्र के मायने नहीं, हौसले से मिलती जीत
हिसार |ग्रामीण औरशहरी आंचल से पहुंचे खिलाड़ियों का जोश सातवें आसमान पर था। सुबह का वक्त, ठंडी तेज हवा और सर्द मौसम के बावजूद जज्बा ज्यों का त्यों बरकरार था। चेहरे पर झुर्रियां, दुबले-पतले शरीर लेकिन दौड़ में फुर्ती ऐसी की युवाअों के भी छक्के छुड़ा दे। जीजेयू के स्टेडियम में 25वीं राज्यस्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उम्र से बुजुर्ग और दिल से जवान खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। पहले दिन शनिवार को मुकाबले में 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विस्तृतपेज-3