सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के दूल्हा बेटे को दिया मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद
मुख्यमंत्रीमनोहर लाल खट्टर ने सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के घर पहुंच कर उनके दूल्हा बेटे अनीश गुप्ता को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री गुरुवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे डॉ. गुप्ता के बालसमंद रोड स्थित आवास पर पहुंचे। सीएम के साथ वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह तथा प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी थे। मुख्यमंत्री ने कमल गुप्ता के परिवार और दुल्हन पक्ष के भोपाल निवासी पूरे परिवार से मुलाकात की। दोनों परिवारों को बधाई दी और उनके साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ड्राइंग रूम से निकलकर बाहर आए तथा डॉ. गुप्ता की बुजुर्ग माता सुशीला देवी से चरण छूकर आशीर्वाद लिया। लगभग 20-25 मिनट के बाद रवाना हो गए। इससे पहले सुबह कृषि मंत्री ओपी धनखड़ कमल गुप्ता के अावास पर पहुंचे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर में बहल से हिसार एचएयू के गिरी सेंटर पहुंचे। उनके साथ वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह, सुभाष बराला तथा सुरेश भट्ट भी थे। गिरी सेंटर में उनका स्वागत प्रशासन की ओर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के अलावा भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। इसी दौरान सीएम ने गिरी सेंटर में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से जिला परिषद सदस्यों से बातचीत के लिए कहा। यह बातचीत पीडब्लूडी विश्राम गृह में देर शाम हुई।
येथे मौजूद
गिरीसेंटर और डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें आरएसएस नेता मेजर करतार सिंह, पूर्व मंत्री प्रो. गणेशी लाल, प्रो. छत्रपाल सिंह, सीएम के ओएसडी भूपेंद्र सिंह, केएल रिण्वा, श्रीनिवास गोयल, महामंत्री सुजीत कुमार सुरेंद्र पूनिया, डॉ. योगेश बिदानी, प्रो. मनदीप मलिक, नरेश बंसल, कर्ण सिंह राणौलिया, रवि सैनी, सुभाष खुंडिया, सीमा गैबीपुर, योगेश सिहाग, सुनील दुग्गल, कृष्ण खटाना, सतेंद्र सरपंच, गोपाल शरण गर्ग, अनिल सैनी, भीमसेन अग्रवाल, दीनदयाल गोरखपुरिया, पार्षद अरूण दत शर्मा, विक्रांत धमीजा, कंवल जीत कुंडू, मीनू भुटानी, चित्रा, सुनील वर्मा, ईश्वर गोयल, सतीश सुरलिया समेत चुने गए कई जिला पार्षद, ब्लॉक समिति सदस्य सरपंच भी मौजूद थे।
हेलिकॉप्टर से नीचे उतरने के बाद एचएयू के गिरी सेंटर पर सीएम मनोहर लाल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मिले। इस दौरान वह बरवाला से चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र पूनिया से मिले और जोश में बोले कि अच्छा आप हैं जिला प्रधान। इस पर वहां खड़े प्रो. केएल रिण्वा ने बात संभाली और कहा कि खट्टर साहब यह तो जिला महामंत्री हैं। जिला प्रधान पद तो अभी सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के पास ही है। इस पर खट्टर मुस्करा कर आगे बढ़ गए।
एडीसी से सुरक्षा कर्मियों ने मांगा पहचान पत्र
मुख्यमंत्रीजब मंत्रियों के साथ डॉ. कमल गुप्ता के ड्राइंग रूम में चले गए थे। कुछ देर बाद उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर, अतिरिक्त उपायुक्त विजय कुमार भी वहां पहुंच गए। ड्राइंग रूम के गेट पर सीएम दस्ते के जवान तैनात थे। डीसी तो अंदर प्रवेश कर गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने एडीसी विजय कुमार को रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह एडीसी हैं तो एक सुरक्षाकर्मी ने परिचय पत्र दिखाने को कहा। इसी बीच डीसी पीछे मुड़े और एडीसी को अंदर बुलवा लिया। गुड़गांव के विधायक उमेश अग्रवाल भी थे। उन्हें भी परिचय देने के बाद अंदर जाना पड़ा।
प्रो. छत्रपाल की सास के निधन पर जताया दुख
गिरीसेंटर पर भाजपा नेताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने हांसी से चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह से हालचाल पूछा। जब पूर्व मंत्री ने बताया कि हाल ही में उनकी सास का निधन हुआ है तो सीएम एकदम बोल पड़े। अरे मुझे बताया क्यों नहीं। सीएम ने शोक भी जताया। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री की प|ी गुरजिंद्र कौर की माता का निधन जिला परिषद चुनाव की वोटों की गिनती वाले दिन रात को हुआ था।
सीएम खट्टर डॉ. कमल गुप्ता के अावास पर उनकी माता, पुत्र अनीश परिजनों के साथ।