स्वर्णकारों के लिए लगाई गई पैन कार्ड की शर्त में संशोधन करे सरकार : लावट
हिसार | इनेलोके हलका अध्यक्ष सज्जन लावट ने कहा कि बीजेपी सरकार ने स्वर्णकारों पर दो लाख के आभूषणों सोने की खरीद-बिक्री के लिए पैन कार्ड की शर्त थौपी है। इसे तुरंत प्रभाव से संशोधित करें। इस नियम से सबसे ज्यादा प्रभावित आम गरीब आदमी के साथ-साथ छोटा स्वर्णकार होगा। लावट ने एक बयान जारी कर कहा कि इसे संशोधित करके इसकी सीमा कम से कम पांच लाख तक करने की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो सरकार को स्वर्णकारों के साथ साथ आम आदमी के आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। जब से बीजेपी सरकार बनी है, उसने बड़े घरानों को फायदा पहुंचाया है। आम आदमी, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों पर कठोर नियमों के माध्यम से कुठाराघात किया है।