कर्मचारियों ने चौथे दिन भी दिया धरना
हिसार | हरियाणाकर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्लूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंडल नं. 2 के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष चौथे दिन गुरुवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान कर्मचारी नेता ईश्वर बागड़ी सहित ब्रांच प्रधान मुनीराम, जिला प्रधान सत्यवान बधाना आदि मौजूद रहे।