पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जोखिम को अवसर में बदलने पर मिलती है कामयाबी : प्रो. टंकेश्वर

जोखिम को अवसर में बदलने पर मिलती है कामयाबी : प्रो. टंकेश्वर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौकरियांपाने के लालसा रखने की बजाय नौकरियां देने वाले बनने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में थोड़े से जोखिम उठाकर वे अपने अपने देश के लिए बड़े कार्य कर सकते हैं। यह बात जीजेयू के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कही। वे मंगलवार को विवि के सभागार में विद्यार्थियों को उद्यमी बनने की ओर प्रेरित करने के लिए सेंसेटाइजेशन स्टार्ट अप सेशन एंड बूट कैंप को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रही संस्था स्टार्ट अप एक्सीलेटर चैंबर ऑफ कामर्स की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की चेयरपर्सन नितिका खुराना ने की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एमएस तुरान, डीन एफईटी प्रो. दिनेश चुटानी कार्यक्रम के संयोजक प्रो. एचसी गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जोखिम को अवसरों में बदलना सीखिए। जिन्होंने जोखिम उठाएं हैं उन्होंने ऊंचाइयों को छूआ है।। बहुराष्ट्रीय कंपनियां हमारे उत्पादों को नए रूप में प्रस्तुत कर भारी मुनाफा कमा सकती हैं तो हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते।

विद्यार्थियों ने दिए उद्योग स्थापित करने के आइडिया

विद्यार्थियोंने उद्योग स्थापित करने के आइडिया प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बताया कि कैसे कम पूंजी से अच्छे उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। वर्तमान समय में बाजार की मांग क्या है और इसके अनुसार प्रकार उद्योगों की स्थापना की जानी चाहिए। ग्रामीण इलाकों में उद्योगों की क्या संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं का फायदा उठाते हुए उद्यमी किसी प्रकार समाज तथा देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। इनके बारे में जानकारी दी गई इस दौरान होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदेश कुमार, हिमांशु शर्मा, जागृति, पंकज सैनी जयकांत की टीम ने प्राप्त किया। यह टीम चार से छह मार्च तक गुडग़ांव में होने वाले स्टार्टअप वीकएंड कार्यक्रम में भाग लेगी। दूसरा स्थान दीपक, आशीष, मनीका, भरत गुप्ता उमेश गर्ग की टीम ने प्राप्त किया। यह टीम 26 से 28 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में होने वाले स्टार्टअप वीकएंड कार्यक्रम में भाग लेगी। निर्णायक मंडल की भूमिका में नितिका खुराना के अतिरिक्त प्रो. नीरज दिलबागी प्रो. संदीप राणा थे।

हिसार | जीजेयूमें हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस की ओर से ‘बिजनेस एंड मैनेजमेंट’ विषय पर 10 11 फरवरी को आठवीं राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली की अतिरिक्त सचिव डाॅ. पंकज मित्तल कान्फ्रेंस में मुख्य अतिथि होंगी। साउथ एशियन मैनेजमेंट डेवलेपमेंट अकादमी अहमदाबाद के निदेशक प्रो. जेरोम जोसेफ कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता होंगे। प्रो. जेरोम जोसेफ कंटम्परेरी इश्यूज इन मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च विद रेफरेंस टू इंडिया विषय पर व्याख्यान देंगे। अशोक ढींगड़ा एसोसिएट्स, गुड़गांव के मैनेजमेंट एंड टैक्स कंसलटेंट फाउंडर एंड मैनेजिंग पार्टनर अशोक ढींगड़ा कान्फ्रेंस में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित होंगे। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे कुलसचिव प्रो. एमएस तुरान इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

जीजेयू में आयोजित प्रोग्राम के दौरान संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार।

खबरें और भी हैं...