पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भारत स्काउट्स एवं गाइड्स प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का शुभारंभ

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | केंद्रीयविद्यालय संगठन राज्य के अंतर्गत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रथम सोपान परीक्षण शिविर केंद्रीय विद्यालय सैन्य स्थल हिसार में शुरू हुआ। केन्द्रीय विद्यालय की प्राचार्य एवं निर्देशिका मंजू यादव का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। स्कार्फ समारोह में ममता ने मुख्य अतिथि को स्कार्फ पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी शृंखला में मुकेश कुमार (कोर्स लीडर) को मुकेश कुमार ने स्कार्फ पहनाकर स्काउट्स समूह में शामिल किया। मुख्य अतिथि ने स्काउट्स को आशीर्वाद दिया तथा उन्हें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनेक कठिन परिस्थितियों से जूझना पड़ता है, लेकिन प्रयासरत रहने पर सफलता मिल जाती है। हमें हमेशा सकारात्मक विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

खबरें और भी हैं...