पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एचएयू एनएसएस का वार्षिक शिविर ढाणी कुतुबपुर में शुरू

एचएयू एनएसएस का वार्षिक शिविर ढाणी कुतुबपुर में शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | एचएयूके कृषि महाविद्यालय की एनएसएस का वार्षिक शिविर गांव कुतुबपुर के राजकीय विद्यालय में शुरू हुआ। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. आरके पानू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पानू ने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देता बल्कि उन्हें अनुशासन और समाज के साथ जुड़कर रहने की प्रेरणा भी देता है। कार्यक्रम को यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. डीपी नांदल ने कहा कि गांव में एनएसएस शिविर लगाने का मकसद विद्यार्थियों को ग्रामीणों के जीवन से रूबरू करवाना है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. डीएस सैनी, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. भगत सिंह, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. दीपिका, सरपंच प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...