भाजपा नेता विनोद गोयत के पिता के निधन पर नेता पहुंचे शोक जताने
हिसार | भाजपाके सहयोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विनोद गोयत एडवोकेट के पिता माडूराम के निधन पर भाजपा नेताओं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पटेल नगर स्थित आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया। उनके आवास पर पहुंचने वालों में मुख्य रूप से भाजपा अंत्योदय योजना प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीनिवास गोयल, पूर्व जिला प्रधान प्रो. केएल रिणवा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. मनदीप मलिक, भाजयुमो के प्रदेश सचिव एडवोकेट योगेश सिहाग, जिला पार्षद अरुण दत्त शर्मा, दलबीर फौगाट, अरविंद शर्मा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेश प्रभारी ईश आर्य, एडवोकेट सुनील सिंहमार, सुनील तिवारी, परमजीत पूनियां, मदन रावलवासिया, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कलम सिंह पूर्व सचिव एडवोकेट अमित सैनी प्रमुख थे।