पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हांसी में मां-बेटे को पड़ोसियों ने पीटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के समाधा मंदिर के पास रहने वाले प्रवीण और उनकी मां को उनके पड़ोसियों ने पीट दिया। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रवीण ने पुलिस को दिए गए बताया है कि उनके पड़ोसी के यहां कुछ दिन बाद शादी होनी है। पड़ोसी उसके बहनोई के रिश्तेदार हैं।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी अपनी शादी में उनके बहनोई को बुलाना चाहते थे। आपसी मतभेद के चलते प्रवीण के घर वालों ने अपने रिश्तेदारों को आने से रोक दिया था। जिसके बाद उनके पड़ोसियों ने शनिवार को लगभग एक बजे उनके साथ झगड़ा करके मारपीट कर दी। प्रवीण और उनकी मां प्रेम कली को अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज करके हिसार रेफर कर दिया। प्रवीण नेहरू कालेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।

खबरें और भी हैं...