पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • डॉ. कौशिक बने भाविप गायत्री शाखा के अध्यक्ष

डॉ. कौशिक बने भाविप गायत्री शाखा के अध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत विकास परिषद गायत्री शाखा के अध्यक्ष के रूप में इस बार जिम्मेदारी डॉ. शिव कुमार कौशिक को सौंपी गई है। कौशिक को यह पद सर्वसम्मति से मिला है। संगठन के चुनाव के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष महीपाल यादव ने निभाई। वहीं अध्यक्षता हिसार की वीर शाखा के अध्यक्ष डॉ. सतीश वर्मा ने की। संगठन सचिव रामनिवास वर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. शिव कुमार कौशिक को अध्यक्ष, कृष्ण चौहान को सचिव, सुशील गोयल को कोषाध्यक्ष मोनिका शर्मा को महिला प्रमुख मनोनीत किया गया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, साधुराम जाखड़, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग, विक्रम गुप्ता, डॉ. वजीर गिल, नरेंद्र शर्मा, देव शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, विजय गोयल, डॉ. नरेश गोरखपुरिया भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...