पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • आेपन वर्ग में हिसार के धर्मवीर विनय अगले राउंड में पहुंचे

आेपन वर्ग में हिसार के धर्मवीर विनय अगले राउंड में पहुंचे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार से हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की दो दिवसीय 50वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। स्पर्धा का आयोजन हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के तत्वावधान में भिवानी जिला चेस एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। पहले दिन अंडर-आठ, 16 आयुवर्ग सहित ओपन वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें नेशनल खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में हिसार, भिवानी, रोहतक,झज्जर महेंद्रगढ़ के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

पहलेदिन ये रहे परिणाम

ओपन वर्ग : हरियाणाशतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले की टीम में वही होगा जो रविवार को जीतेगा। शनिवार को हुए मुकाबलों के ओपन वर्ग में फरीदाबाद के अभिलाष कुमार ने झज्जर के रजियन्त, दादरी की रिंकी ने अजय, सौरव ने हिसार के अजय शर्मा, हिसार के धर्मवीर ने रोहतक के सन्नी कौशिक, हालुवास के सुरेश ने मोमिन, रोहतक के पंकज ने विजय शर्मा, विक्रम ने प्रियंका, हिसार के विनय ने राहुल, फरीदाबाद के वीरेंद्र ने हांसी के राहुल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

अंडर-16आयुवर्ग : वहीं,अंडर-16 आयुवर्ग में नेशनल खिलाडी रवि ने हर्षित जिंदल, अमन ने प्रिंस, प्रथम ने गौरव, दिल्ली पब्लिक स्कूल की हिमानी ने साहिल, दादरी के हिमांशु ने सारांश, नेशनल खिलाड़ी दादरी के मयंक ने शोभम, मुस्कान ने सोहित, विनायक ने नर सिंहवास की नीतिका, यशदीप ने मुस्कान को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

अंडर-8आयुवर्ग : अंडर-आठआयुवर्ग में अक्षत ने नेहा, हालुवास के कार्तिक ने जनसेवा विद्या विहार की शिवांगी को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। शनिवार को तीसरे राउंड तक मुकाबले करवाए गए जबकि रविवार को सेमीफाइनल फाइनल राउंड के मुकाबले कराए जाएंगे। विजयी खिलाड़ियों में से जिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा, जो हरियाणा राज्य ओलंपिक खेल महोत्सव-2016 में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस मौके पर स्कूल प्रधान पंडित शिवकुमार शर्मा, डाॅ. शिवशंकर भारद्वाज, डाॅ. रविकांत भीष्म, स्कूल प्रिंसिपल कमल कांता गौड़, रमाकांत, पतराम समेत शतरंज प्रेमी मौजूद रहे।

पंडित सीताराम शास्त्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता में एक दूसरे को मात देने के लिए चाल चलती प्रियंका, रिंकी, सुरेश, मोनिका, सुरेंद्र, कौशल, मनीष, प्रशांत।

खबरें और भी हैं...