पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • नागोरी गेट दिगंबर जैन पंचायत के चुनाव 28 फरवरी को होंगे

नागोरी गेट दिगंबर जैन पंचायत के चुनाव 28 फरवरी को होंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीदिगम्बर जैन पंचायत मंदिर नागोरी गेट के तहत दिगम्बर जैन पंचायत के चुनाव 28 फरवरी को होंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन भरने, छंटनी नाम वापसी के बाद तय हो गया है कि तीन पदों पर चुनाव होंगे तीन पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। चुनाव प्रधान, कार्यकारी प्रधान और संयुक्त सचिव के पदों के लिए होगा। मतदान नागोरी गेट स्थित जैन मंदिर प्रांगण में सुबह 9 से 3 बजे तक होगा और परिणामों की घोषणा मतदान के बाद ही कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी नवीन जैन एडवोकेट ने बताया कि 1 फरवरी से चुनाव के लिए नामांकन लिए गए थे। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। 9 और 10 फरवरी को नामांकन वापस की तारीख रखी गई। नामांकन वापसी के आधार पर अब प्रधान, कार्यकारी प्रधान और संयुक्त सचिव के पदों पर चुनाव होगा। प्रधान पद पर शशिकांत जैन (एसके जैन) धर्म कुमार जैन (डीके जैन ) के बीच मुकाबला होगा। कार्यकारी प्रधान के पद पर मनीष कुमार जैन और विनोद जैन क्रोकरी वाले के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार संयुक्त सचिव के लिए विपिन जैन रविकांत जैन के बीच मुकाबला होगा। उपप्रधान पद पर विनोद कुमार जैन शीशे वाले, सचिव पद पर राजीव जैन कोषाध्यक्ष पद पर नवीन जैन अजीत फैंसी वाले को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया है। उनके मुकाबले में दूसरे उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिये थे।

प्रधान, कार्यकारी प्रधान और संयुक्त सचिव के लिए होगा मतदान

खबरें और भी हैं...