विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाएं : उपायुक्त
जिलेमें करवाए जा रहे विकास कार्यों को निश्चित समय अवधि में पूरा करवाना सुनिश्चित करें और गुणवत्ता की जांच भी अवश्य करें। यह निर्देश उपायुक्त डाॅ. चन्द्रशेखर खरे ने ग्रामीण विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि जो कार्य पूरे कर दिए गए हैं, उनके यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट भेजवाना भी सुनिश्चित करें। जो कार्य पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें मिशन मोड पर चलाकर निर्धारित समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में एक-एक करके सभी विकास कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को उन्हें पूरा करने के निर्देश भी दिए। मनरेगा, डी-प्लान, आईएवाई, एचआरडीएफ, एमपी लैंड से जुड़े कार्यों के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारी आपस में सही तालमेल बनाकर कार्यों को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विजय कुमार, जिला सांख्यिकी अधिकारी डाॅ. राजकुमार नरवाल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतबीर सिवाच, बीडीपीओ प्रीतपाल सिंह, असवीर नैन, कार्यकारी अभियंता कुलबीर वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डाॅ. चन्द्रशेखर खरे।