बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर रावतखेड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ
हिसार | राजकीयउच्च विद्यालय रावतखेड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरवरी माह में पैदा हुई बालिका का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गांव के नवनिर्वाचित सरपंच पूनम देवी थी, जबकि अध्यक्षता स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान वजीर सर्वा ने की। इस मौके पर स्कूल के प्राधानाचार्य राजेंद्र नैन, धर्मपाल, रमेश, कुलदीप, सियाराम रावत खेड़ा, बीरेंद्र करीर, इंद्र सिंह डूडी, कालू शर्मा, मनीराम भादू, विनोद भादू ओम प्रकाश गोदारा, भजनलाल मंडा, रामेश्वर राड, जयनारायण डेला, रामप्रताप पूनिया, सुंदर शेखावत, सुरेंद्र राड, इंद्र सिगड़ सहित स्कूल के सभी अध्यापक गण मौजूद थे।