डीएसडब्लूओ डॉ. सैनी ने दी व्यसन मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा
हिसार | अणुव्रतज्योति संस्था की ओर से त्रिदिवसीय मर्यादा महोत्सव बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. डीएस सैनी ने बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को सद्भावना, नैतिकता एवं व्यसनमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी तथा बच्चों को अच्छे संस्कार ग्रहण करने का संकल्प करवाया। उन्होंने संस्था द्वारा बच्चों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। तीन दिन तक आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को ‘मर्यादा महोत्सव’ मनाया गया। शुक्रवार को ‘बसंत पंचमी महोत्सव’, शनिवार को ‘जीवन और अनुशासन’ विषय के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।