कल हिसार में पड़ाव डालेंगे किसान
मंडी आदमपुर सिटी | अखिलभारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसान गुरुवार 11 फरवरी को हिसार कमिश्नर कार्यालय के बाहर पड़ाव डालेंगे। किसान सभा के महासचिव भूपसिंह ने बताया कि पड़ाव को लेकर जनसंपर्क किया जा रहा है। मंगलवार को किसान सभा के ओम ज्याणी, वीरेंद्र कुमार, भूपसिंह आदि ने कई गांवों में दौरा किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने नष्ट फसलों की गिरदावरी करवाने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं दिया। इससे किसान कर्ज के बोझ तले दबने को मजबूर हो गया है। इस अवसर पर महेंद्र नंबरदार, राम मूर्ति, रामकुमार, पृथ्वी सिंह, विजय मौजूद रहे।