ग्रामीण बच्चों में नहीं प्रतिभा की कोई कमी : घोड़ेला
हिसार | बरवालाके पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। अगर उन्हें सही मार्गदर्शन सुविधाएं मुहैया कराई जाए तो वे भी गांव स्कूल का नाम रोशन कर सकते हैं। वह शनिवार को गांव धिकताना में संत एंड हरि हाई स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान घोड़ेला ने स्कूल के होनहार प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अर्जुन सिंह ने की। इस मौके पर मोहनलाल रहेजा, सचिन पूनिया, रणबीर पूनिया, भजनलाल बहबलपुर, हरिसिंह प्रधान, बनी सिंह, धर्मवीर यादव, लख्मी रामनारायण, ईश्वर सिंह इन्सां, जुगलान की सरपंच ज्योति समोता, धिकताना की सरपंच कविता यादव, मेनपाल सोनी, अमरलाल, लखीराम, सूबेदार इंद्र सिंह सेठ सतीश कुमार आदि मौजूद थे।