आयुष विभाग के मेडिकल कैंप में 757 रोगियों की जांच
हिसार | आयुषविभाग की ओर से मेला ग्राउंड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में नि:शुल्क मेडिकल कैंप विशेषकर बुजुर्गों के लिए लगाया गया। कैंप का शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल सिंह ने किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. सुशीला सिंह ने बताया कि कैंप में डाॅ. दलीप यादव, डाॅ. मुकेश गोस्वामी, डाॅ. सुखबीर वर्मा, डाॅ. मोनिका, डाॅ. मोहिन्द्र बंसल, डाॅ. नरेश, डाॅ. रिछपाल, डाॅ. विमल, होम्योपैथिक चिकित्सक डाॅ. सुरेंद्र बिश्नोई, डाॅ. नेहा बिदानी योग चिकित्सक डाॅ. पूजा ने अपनी सेवाएं दी। कैंप में 757 रोगियों की जांच कर दवाइयां दी गई। कैंप में आने वाले रोगियों में लगभग 400 बुजुर्ग, 55 योग से संबंधित, 102 ने होम्योपैथिक लगभग 200 अन्य मरीजों ने कैंप का लाभ उठाया। इस दौरान पंचकर्म विधि से रोगियों का इलाज किया गया।