स्माल वंडर स्कूल में मॉडलों से समझाया विज्ञान का महत्व
हिसार| सेक्टर16 - 17 स्थित स्माल वंडर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा चार से आठ तक के सभी बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने कई विषयों पर वर्किंग माडल बनाए। जैसे की रेन वाटर हार्वेस्टिंग, इलेक्ट्रो मेग्नेट, वर्किंग वोल्केनो, पॉल्यूशन फ्री इंडिया, सेफ्टी डिवाइस, ड्रिप इरिगेशन आदि माडल मुख्य रहे। स्कूल प्राचार्या नीटा ढींगड़ा ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों को अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलता है। इस मौके पर प्रबंधक विनोद कुमार अरोड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को आने वाले समय के लिए भी तैयार करते हैं।