सियाचिन के शहीदों को ब्राह्मण समाज ने श्रद्धांजलि दी
हिसार | जिलाब्राह्मण महासभा के प्रधान भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक कैमरी रोड स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में सियाचिन के हिमस्खलन में शहीद हुए वीर सैनिक हनुमनथप्पा सहित सभी 10 शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए उनके परिवार को यह महान दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की राशि दिए जाने की मांग रखी। शोक सभा में उप प्रधान हरिकिशन शर्मा, सचिव चुन्नी लाल शर्मा, सह सचिव उमेद शर्मा, कोषाध्यक्ष इंद्र शर्मा, ओपी भारद्वाज एडवोकेट, पूर्व प्रधान महासभा पं. महाबीर शास्त्री, ओमप्रकाश शर्मा रावलवास, रामसिंह शर्मा आर्यनगर, बंसीलाल शर्मा मोहब्बतपुर भगवान दास शर्मा अादि मौजूद थे।