रोहतक समारोह में 21 फरवरी को भाग लेगी गुरु रविदास महासभा
हिसार | संतशिरोमणि श्री गुरु रविदास महासभा 21 फरवरी को रोहतक में होने वाले राज्य स्तरीय गुरु रविदास जयंती समारोह में भाग लेगी। यह निर्णय गुरु रविदास छात्रावास में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक के बाद लिया गया। प्रधान विजेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में गुरु रविदास महासभा, संत कबीर शिक्षा समिति, भगवान वाल्मीकि सभा, ओड सभा सहित अन्य संगठनों ने भाग लिया। बैठक में छात्रावास को पांच लाख रुपए अनुदान देने के लिए मंत्री का आभार प्रकट किया गया। सभा के महासचिव रघुवीर सुंडा ने बताया कि महासभा 14 फरवरी को रक्तदान शिविर आयोजित करेगी, जिसमें नरवाना के एसडीएम सुमित कुमार मुख्य अतिथि होंगे।